फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्थान मेले को लेकर पुलिस सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा स्थान मेले को लेकर पुलिस सतर्क
विज्ञापन

धामपुर। गंगा स्नान मेले में सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुलिस को सतर्क कर दिया है। मेला स्थलों पर पुलिस व चिकित्सा सुविधाएं मौजूद रखने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए हैं। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है।
विज्ञापन

12 नवंबर को तहसील क्षेत्र मे रामगंगा नदी के तटों पर कालागढ़, भूतपुरी हरेवली में गंगा स्नान मेले लगते हैं। मेला स्थलों पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कहीं भी सुरक्षा में कोई कमी न हो। किसी को कोई परेशानी न हो। इसके लिए पालिकाओं, थाना शेरकोट व अफजलगढ़ प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मेले में चिकित्सा सुविधाएं भी समय पर मिल सके, इसके भी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें