मीटर की जांच करने लखनऊ से पहुंची टीम
नींदडू़। विद्युत विभाग की टीम ने नींदडू़ एवं अंथाई शेख में दो मीटरों गड़बड़ी की शिकायत की जांच की, किंतु बिजली नहीं होने के कारण उनकी वीडियो नहीं बनाई जा सकी।
सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय की शिकायत के बाद लखनऊ मुख्यालय से जारी किए गए आदेश पर विद्युत विभाग के मीटर अनुभाग के एसडीओ जोनिट गुर्जर ने अपनी टीम के साथ नींदडू़ क्षेत्र के गांव मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में मोती मस्जिद के करीब इसहाक एवं अंथाई शेख में शादाब के आवास पर पहुंचकर उनके मीटरों का निरीक्षण किया। एसडीओ ने बताया कि उपभोक्ताओं के बिल तो जमा हैं, लेकिन उनके मीटरों में गड़बड़ी होने की शिकायत लखनऊ भेजी गई थी। इस आधार पर दोनों मीटरों की जांच की गई। जांच टीम में जीएमटी मनोज कुमार के अलावा लाइन स्टॉफ का सहयोग रहा।