फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा अवतरण दिवस पर किया काव्य गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा अवतरण दिवस पर किया काव्य गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

बिजनौर। संस्कार भारती बिजनौर द्वारा गंगा अवतरण दिवस पर ऑनलाइन कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी ने जिले भर के कवियों ने काव्य पाठ कर मां गंगा की महत्ता बतलाई।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ रमेश राजहंस ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। सर्वप्रथम दारानगर गंज से कवियित्री राशी अग्रवाल ने मां गंगा के सम्मान में अपनी लिखी पंक्तियां सुना कर नमन किया। चांदपुर इकाई संयोजक सत्यवीर सिंह, सरस कवयित्री रचना शास्त्री, संस्कार भारती, हल्दौर संयोजक त्रिलोक शर्मा तिलक आदि ने अपनी कविताओं से गंगा की अविरलता को मैला करने वाले समाज को आईना दिखाया। धामुपर से वरिष्ठ कवियित्री सुची शर्मा ने गंगा अवतरण पर्व की महत्ता बताई। इनके अतिरिक्त अनेक कवियों ने सरस काव्य पाठ किया। संस्कार भारती के जिला संयोजक दीप अंजुम ने सभी को गंगा अवतरण दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि संस्कार भारती जल्द ही एक वेबसाइट लांच करने जा रहा है। इस पर जिले के कलाकारों का विवरण प्रकाशित किया जाएगा। इसके अलावा एक पाक्षिक पत्रिका का प्रकाशन भी प्रारंभ किया जाएगा। गोष्ठी का संयोजन एवं संचालन विकास अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें