छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने की शपथ दिलाई
चांदपुर। फादरसन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्रवक्ता एसएम शर्मा, प्रधानाचार्य अमन कुमार एवं उप प्रधानाचार्या कैसर जमाल ने सभी को मतदान के लिये जागरूक होकर मतदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं जिया, मदीहा, अदीला, नंदिनी, शिताक्षी, नाजिश, अजहर, ओम पंडित, शुभ ने भी मतदाता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में ग्रीन हाउस के छात्र, छात्राओं और शिक्षकों में मोहम्मद अजहर, सईद, रोजी जैदी, प्रशांत कुमार शर्मा का योगदान रहा।
हिंदू इंटर कालेज चांदपुर में मतदान की शपथ दिलाई एवं रैली निकाली। मतदाता जागरूकता रैली को तहसील में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं ने नारों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में एमएस त्यागी, हंसराज, वेद पाल गंगवार, सुधीर कुमार, पंकज कुमार ने संबोधित किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज चांदपुर में मतदाता जागरूकता दिवस पर मतदाता रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाचार्य कौशल आर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर शिवलोक कालोनी, देवी मंदिर, गांव स्याऊ से होते हुए विद्यालय में संपन्न हुई। रैली के माध्यम से छात्र छात्राएं मतदान के लिए जागरूक किया।
गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्या साधना ने लोकतांत्रिक परंपराओं में पूर्ण आस्था रखते हुए चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। एनसीसी अधिकारी अशोक कमार, रासेयो परियोजनाधिकारी मुकेश सिंह छात्र इकाई परियोजनाधिकारी डा. संतोष देवी मौजूद रहे।