नजीबाबाद में चौकपूरी के निकट दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को निकालती क्रेन।
- फोटो : NAZIBABAD
कार-बाइक की भिड़ंत, एक घायल
बिजनौर, जलालाबाद। क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर गांव चौकपुरी के निकट कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार घाय हो गया। गांव शाहपुर सुक्खा निवासी राजकुमार का पुत्र ईश्वर (24) बाइक से गांव लौट रहा था। बिजनौर की ओर से आ रही कार व बाइक की गांव चौकपुरी के निकट टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार ईश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे 112 डायल के पुलिसकर्मी राजेश कुमार, शिवराज व नीटू ने घायल को सीएचसी समीपुर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि कार में सवार मोहीनुद्दीनपुर थाना मंडावर निवासी सलीम, दानिश, साकिब, शेखली के भी मामूली चोटें आईं। हादसे में क्षतिग्रस्त कार व बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।