फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

विज्ञापन
नजीबाबाद में गणतंत्र दिवस पर बच्चों को सम्मानित करते एसडीएम। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
ध्वजारोहण के साथ ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
विज्ञापन

नजीबाबाद। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर 73 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। सांस्कृतिक समारोह के साथ राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने तहसीलदार गोपी तिवारी की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रप्रेम की शपथ दिलाई। मुंसिफ न्यायालय परिसर पर सिविल जज जूनियर डिवीजन अखिल निझावन व अपर सिविल जुनियर डिविजन जज इंदु रानी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। आकाशवाणी स्टूडियो परिसर में एडीपी अमर सिंह, आकाशवाणी ट्रांसमीटर परिसर में एई तिलकराम, ब्लॉक कार्यालय पर बीडीओ वीके यादव, किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के प्रशासनिक भवन और आसवनी इकाई कार्यालय पर प्रधान प्रबंधक सुखबीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका परिषद कार्यालय पर चेयरपर्सन सबिया निशात ने, रेलवे स्टेशन पर एसएस जयपाल सिंह ने, रेलवे के सेक्शन इं. वर्क्स कार्यालय पर प्रभारी इरफान अंसारी ने ध्वजारोहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें