फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति के बिगड़ते संतुलन पर करें चिंतन

Sat, 23 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के विवेक कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर  में एमडी कन्या महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी पर प्राकृतिक के बिगड़ते संतुलन पर चिंतन मनन की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

गोष्ठी में कॉलेज चेयरमैन डॉ. एके जैन ने नियमित पेड़ों के कटान, औद्योगिकरण की अनियोजित विस्तारिकरण, यातायात साधनों में अभिवृद्धि आदि कारणों को परिस्थितिकी असंतुलन का मुख्य कारण बताया। हम सभी को सामूहिक रूप से अपनी पृथ्वी को संकट मुक्त रखने के लिए चिंतन और मनन करने की आवश्यकता है। इस मौैके पर चेयरमैन डॉ. एके जैन, प्रबंधक डॉ. विदित कुमार ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में शफक रिजवी, शिल्पी, रोशनी, राजेंद्र सिंह, रविंद्र और छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
उधर बिजनौर में विवेक कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में इशरत व मेघा ने बाजी मारी।  प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज अध्यक्ष अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल, प्राचार्य डा. राजीव चौधरी, डा. वीपी विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में छात्रों ने पृथ्वी और उसके प्राकृतिक संसाधनों को प्रदूषण से सुरक्षित रखने के तरीकों को रेखाचित्र और रंगों के माध्यम से कागज पर उतारा। प्रतियोगिता मेें मेघा व इशरत प्रथम, आकांक्षा व प्रिंसिका द्वितीय, जैनब, पूजा, स्वर्णिका व गार्गी त्यागी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। कॉलेज चेयरमैन अमित गोयल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि पृथ्वी को प्रदूषण से मुक्त कराने का दायित्व युवा पीढ़ी को ही लेना होगा। कार्यक्रम में डा. वीपी विश्वकर्मा, रिजवान अहमद, डा. पुष्पा जोशी, विश्वजीत, पूजा वर्मा, सुमैया, रवि यादव आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन


उधर बिजनौर पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शिव, हर्षवर्धन, शिवम, कक्षा छह में कार्तिक पाराशर, प्रशांत, नेहा, मानव, कक्षा सात से युवराज, निकिता, नितीश, कक्षा आठ से तपेंद्र, अंशिका, क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा नौ से बारह तक के छात्रों ने पृथ्वी दिवस पर विचार व्यक्त किए। स्कूल मैनेजर महेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य डॉ. संजीव राठी ने पृथ्वी दिवस के विषय में जानकारी दी। 
उधर धामपुर एमकेडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा छह से कक्षा दस के छात्रों ने भाग लिया। प्रबंधिका रश्मि रावल ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से छात्रों में ज्ञान की वृद्धि होती है।  उप प्रधानाचार्य संदीप अग्रवाल, मनोज विश्नोई, चित्रांशी, फहद, सजल, रिद्धि, ईशा, वर्षा, विशाखा, आदि मौजूद रहे ।

नन्हें-मुन्ने ने बनाए आकर्षक पोस्टर 
नजीबाबाद में विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण प्रदूषण मुक्त करने के लिए जागरूकता का आह्वान किया। नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पोस्टर बनाकर भावविभोर किया। आदर्शनगर स्थित विकास जूनियर हाईस्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर गोष्ठी आयोजित हुई। प्रधानाचार्य सौरभ गुप्ता ने कहा कि यदि मनुष्य को पृथ्वी पर अपने अस्तित्व को बचाए रखना है तो संपूर्ण विश्व को एकजुट होकर और निजी स्वार्थों से ऊपर उठकर मानव कल्याण के लिए प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करना होगा। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण सहित कई बिंदुओं पर तैयार किए गए पोस्टर गोष्ठी में प्रदर्शित किए। प्रबंधिका मधुबाला गुप्ता ने बच्चों द्वारा बनाए पोस्टरों की सराहना की। इस मौके पर शिक्षिका बरखा गुप्ता, नम्रता अग्रवाल, डिंपल शर्मा, शैली त्यागी, अंशु विश्नोई आदि का सहयोग रहा।

ग्रीन डे पर हरे कपड़ों मेें सजे बच्चे 
नजीबाबाद । आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने हरे परिधानों मेें सजकर ग्रीन कलर डे मनाया। बच्चों को शस्य श्यामला वसुंधरा की जानकारी दी गई।  आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेश नगर में प्रधानाचार्य सुचित्रा मालवीय ने बच्चों को शस्य श्यामला वसुंधरा की महत्ता समझाई। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को आत्मसात करने के लिए भू और प्रकृति को हरा-भरा, साफ-सुथरा रखने की सलाह दी। ग्रीन कलर डे पर नन्हे-मुन्हे बच्चे हरे वस्त्रों में सज धज कर विद्यालय पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें