बिजनौर। बिजनौर पुलिस लाइन में अंतर जनपदीय पुलिस वॉलीबाल एवं सेपक टकरा प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गो में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
महिला सेपक टकरा का पहला मैच शाहजहांपुर व पीलीभीत के मध्य खेला गया। जिसमें शाहजहांपुर की टीम 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच बिजनौर व बदायूं के बीच हुआ। जिसमें बदायूं की टीम ने 2-0 अंक से जीती। तीसरा मैच शाहजहांपुर व बरेली के मध्य हुआ। इसमें शाहजहांपुर टीम 2-1 से विजेता बनी। जबकि, पुरुष सेपक टकरा का प्रथम मैच अमरोहा व मुरादाबाद के मध्य हुआ। जिसमें मुरादाबाद की टीम ने 2-0 से विजय प्राप्त की। द्वितीय मैच बिजनौर व बदायूं हुआ। बिजनौर की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। तृतीय मैच में बरेली ने शाहजहांपुर 2-0 अंक से हराया। चौथा मैच रामपुर व संभल के मध्य खेला गया, जिसमें रामपुर की टीम 2-0 अंक से जीती। वहीं, पाचवां मैच बिजनौर व रामपुर के मध्य हुआ। जिसमें बिजनौर की टीम ने 2-0 अंक से विजय प्राप्त की। वहीं, पुरुष वर्ग का प्रथम सेमीफाइनल मैच पीलीभीत व मुरादाबाद के बीच हुआ। पीलीभीत की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। द्वितीय सेमीफाइनल मैच बिजनौर व रामपुर के बीच हुआ। बिजनौर की टीम ने 2-0 से जीती। इस मौके पर एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल, सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय, देवेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त उर्दू अनुवादक अय्यूब अहमद आदि मौजूद रहे।