फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेवली के धान क्रय केंद्र पर लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीद होने पर एसडीएम ने असंतोष जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद कम होने पर हुए नाराज
विज्ञापन

हरेवली। एसडीएम ने शनिवार को हरेवली स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद कम पाने पर एसडीएम ने असंतोष जताया। एसडीएम ने नहटौर के गांव सादकबाद में पालिका के कूूड़े का निदान कराने को डंपिंग मैदान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम धीरेंद्र सिंह शनिवार सवेरे हरेवली के धान क्रय केंद्र पर पहुंचे। वहां पर एसडीएम ने किसानों से धान क्रय केंद्र में आने वाली समस्या के बाबत वार्ता की। किसानों का आरोप है कि यहां पर धान की खरीद नियमित रूप से नहीं हो रही है, लेकिन मौजूद किसानों से जानकारी करने पर आरोप गलत पाए गए। किसान राकेश कुमार, सचिन कुमार, रामेश सिंह ने बताया कि धान तौल में यहां पर कोई दिक्कत नहीं है। एसडीएम के धान क्रय केंद्र पर पहुंचते ही वहां पर अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम को जानकारी करने पर किसानों ने बताया कि उनके क्षेत्र में धान की पैदावार कम होती है। यहां पर चार हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष केवल 260 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी है। क्रय केंद्र के प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि पिछले साल यहां पर पूरे सीजन में केवल 400 क्विंटल धान की ही खरीद हो सकी थी। एसडीएम ने धान क्रय केंद्र के प्रभारी से लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उधर, एसडीएम ने नहटौर के गांव सादकाबाद में पालिका के कूड़े के निस्तारण के लिए डंपिंग मैदान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें