फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फीना गांव में चौराहों पर कूड़े के अंबार, नहीं आते सफाईकर्मी

विज्ञापन
शिवालाकलां क्षेत्र के गांव फीना में प्राथमिक विद्यालय के बाहर फैली गंदगी। संवाद (पड़ताल के साथ) - फोटो : 1
विज्ञापन
शिवाला कलां। क्षेत्र के गांव फीना में प्राथमिक विद्यालय के बाहर स्थित मुख्य बाजार व गांव के मुख्य मार्गों के चौराहों व तिराहों पर कूड़े के अंबार लगे हैं। इससे ग्रामीणों व प्राथमिक विद्यालय के मासूम बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बाजार में दुकानों के बाहर कूड़े के अंबार लगे रहते हैं। सफाईकर्मी सफाई के लिए नहीं आते हैं। कूड़े में गंध आने से ग्रामीणों को दुकानों पर सामान लेने आने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि कूड़े में गंध आने पर ग्रामीण मजबूर होकर खुद ही अपने सामने की नाली व कूड़े की सफाई करते हैं। गांव में बुखार भी पैर पसार रहा है। ऐसे में सफाई नहीं होने से गांव में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
संजीव कुमार का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय के बाहर कूड़ा पड़ा रहता है। दुर्गंध आने से मासूम बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के दौरान परेशानी होती है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

राजकुमार प्रजापति ने बताया कि गांव में एक सप्ताह में दो दिन बाजार लगता है। जिससे उस स्थान पर बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्र हो जाता है। सफाई कर्मी सफाई के लिए नहीं आते हैं। सभी दुकानदार चंदा एकत्र कर दुकानों के सामने की सफाई करते हैं।
मास्टर धीरेश बहादुर राजपूत ने कहा कि गांव के लिए सफाई कर्मी नियुक्त हैं लेकिन त्योहारों के अवसर पर भी सफाई कर्मी कारगिल अशोक शहीद पार्क, सेनानियों की यादगार में बना कीर्ति स्तंभ, आर्य समाज आदि सार्वजनिक स्थल एवं धार्मिक स्थलों पर भी सफाई कर्मी सफाई नहीं करने आते है।
अमित कुमार का कहना है कि गांव में मुख्य मार्गों के चौराहों व तिराहों पर कूड़े के अंबार लगे रहते हैं। गांव में बुखार की बीमारी के चलते सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका सता रही है। प्रशासन से शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
गांव के लिए चार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति है। गांव की अधिक आबादी व बड़ा क्षेत्रफल होने के कारण शिकायत आती है। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ....दीपक कुमार, ग्राम विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें