फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रटने से नहीं, समझने से दोस्त बनता है भौतिक विज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
झालू। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज झालू की भौतिक विज्ञान प्रवक्ता नेहा ने बताया कि भौतिक विज्ञान कठिन विषय नहीं है, बस धीरे-धीरे समझने का विषय है। यह सिर्फ इंटर परीक्षा का विषय नहीं है, बल्कि इंजीनियर, वैज्ञानिक, मेडिकल एवं वायुसेना एवं अनेक आधुनिक तकनीक की नींव है। भौतिक विज्ञान रटने से नहीं बल्कि समझने से दोस्त बनता है।
विज्ञापन

उन्होंने इंटर भौतिक विज्ञान प्रश्न पत्र में अच्छे अंक पाने के टिप्स दिए। बताया कि भौतिक विज्ञान विषय बच्चों में तार्किक सोच, धैर्य और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करता है। यह सिखाता है कि गलती होना असफलता नहीं है, बल्कि सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भौतिक विज्ञान ऐसा विषय है, जिसमें अवधारणा और गणित दोनों की समझ जरूरी है। सही योजना से इसकी तैयारी आसान और रोचक बनाई जा सकती है। नियमित अभ्यास ओर सही दिशा में मेहनत से भौतिक विज्ञान कठिन नहीं बल्कि अधिक अंक लाने वाला विषय बन सकता है। प्रवक्ता ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि इंटर की तैयारी पाठ्यक्रम और गत वर्षों के प्रश्नपत्रों के आधार पर करें क्योंकि लिखने वाले अधिकतर प्रश्नों के पुनरावृत्ति होने की संभावना अधिक रहती है।


तर्क, धैर्य और समस्या को चरणबद्ध हल करना सिखाता है यह विषयभौतिक विज्ञान यह तर्क, धैर्य और समस्या को चरणबद्ध हल करने की क्षमता पैदा करता है। भौतिक विज्ञान पढ़ने वाला छात्र किसी भी जटिल प्रश्न को छोटे भागों में बांटकर हल करना सीखता है, जो आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं और तकनीकी क्षेत्रों में सहायक बनता है।
विज्ञापन


गलतियां डर नहीं, सीख का रास्ता दिखाती हैं

विशेषज्ञों के अनुसार न्यूमेरिकल और सूत्र आधारित प्रश्नों में बार-बार गलतियां करने से ही सही समझ विकसित होती है। विद्यार्थी यदि गलती से घबराने के बजाए उसका कारण समझें, तो वही गलती आगे चलकर मजबूत तैयारी की नींव बन जाती है। यही कारण है कि भौतिक विज्ञान आत्मविश्वास और धैर्य दोनों सिखाता है।
-

परीक्षा के लिए उपयोगी टिप्स ...
- प्रत्येक अध्याय की तैयारी तीन चरणों में करें। सिद्धांत की समझ, सूत्रों का अभ्यास, न्यूमेरिकल प्रश्न व प्रतिदिन दस मिनट सूत्र अवश्य अभ्यास करें।

- कमजोर टॉपिक का दोबारा अभ्यास करें। परीक्षा से एक दिन पहले कोई नया टॉपिक न पढ़ें एवं मॉक टैस्ट अवश्य दें।
- भौतिक विज्ञान विषय में अधिक अंक देने वाली इकाइयां प्रकाशिकी, स्थिर वैद्युतिकी, चुंबकत्व एवं वैद्युत चुंबकीय प्रेरण पर विशेष ध्यान दें एवं तनाव बिल्कुल न लें।
विज्ञापन

- नियमित अध्ययन से परीक्षा को अत्यधिक आसान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें