फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बालक ने पानी समझकर पी लिया कपड़े धोने का कास्टिक सोडा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू। पानी समझकर घर में रखा कपड़े धोने का आला (कास्टिक सोडा)पीने से छह वर्षीय बालक की चंडीगढ़ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

शाही मस्जिद मोहल्ले का गुलशेर कस्सार काफी समय से परिवार सहित चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता है। छह फरवरी की दोपहर में उसकी पत्नी नगमा घर में खाना बना रही थी। छह वर्षीय पुत्र रूहान मोहल्ले के बच्चों के साथ घर में ही खेल रहा था। प्यास लगने पर उसने दीवार की ताक में रखी कपड़ा धोने के आले की बोतल उठाली तथा पानी समझकर उसमें भरा आला पी लिया। आला पीने के बाद बालक की हालत बिगड़ गई। गुलशेर ने रूहान को अस्पताल में दाखिल कराया। नौ फरवरी को अपरांह इलाज के दौरान रूहान की मृत्यु हो गई। चिकित्सकों के कहे अनुसार आला पीने से बालक की आंतें कट गई थीं। मंगलवार की सवेरे करीब पांच बजे बालक का शव घर पहुंचा। 10 बजे पूवांर्ह रूहान के जनाजे की नमाज पढ़कर शव को बिरादरी के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें