फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पीएचडी स्कॉलर ने नगीना सांसद पर आरोप लगा आत्महत्या की दी चेतावनी

Fri, 26 Sep 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

इंदौर की पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने नगीना सांसद चंद्रशेखर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने वीडियो जारी किया। सोशल मीडिया पर इन वीडियो को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर। नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली इंदौर की पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी ने फिर से वीडियो जारी किया है। चंद्रशेखर का नाम लेकर बोली कि इसने मेरी जिंदगी का तमाशा बनाकर रख दिया है।
विज्ञापन

रोहिणी ने इंस्ट्राग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया, जोकि संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय के सामने बनाया गया बताया जा रहा है। विदेश में रहने वाली रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर पोस्ट की।
जिस पर गाली देते हुए लिखा कि मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है, आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी, तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा। एक अन्य पोस्ट करते हुए रोहिणी ने गाली देते हुए लिखा कि मुझे रात में तीन तीन बजे रो-रो कर इस रिश्ते में जबरदस्ती बांधे रखता था जबकि मैं समझा-समझा कर थक जाती कि मत कर परेशान तो मरने की धमकी देता था।
विज्ञापन

बोलता था छोड़ दोगी तो मर जाऊंगा उस दिन मर जाता तो अच्छा होता। इसने मेरी ही जिंदगी का तमाशा बनाकर रख दिया। वीडियो में कहा कि मैं चंद्रशेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दिल्ली गई। दस दस घंटे थाने में बैठी रही मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। बता दें कि इससे पहले भी नगीना सांसद के कई आपत्तिजनक वीडियो जारी कर चुकी है।
विज्ञापन

उधर इन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। कुछ लोग तंज कसते हुए कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें