बिजनौर। मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध होने के बाद भी जिला अस्पताल में सुविधाएं नहीं बढ़ी है। मेडिकल अस्पताल में फार्मासिस्ट की कमी चल रही है। ऐसे में सीएमएस की अनुमति से पुराने 12 इंटर्न फार्मासिस्ट अपना सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चीफ फार्मेसिस्ट के छह पदों के सापेक्ष तीन ही पद भरे हुए हैं। जबकि, तीन फार्मासिस्ट के पद के सापेक्ष दो ही कार्यरत है। प्रभारी अधिकारी फार्मेसी, रक्तकोष फार्मासिस्ट का पद भी रिक्त है। मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध होने के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मगर, फार्मासिस्ट की कमी है। इससे काफी परेशानी हो रही है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश रवि ने बताया कि लगातार मरीजों इमरजेंसी कक्ष, वार्ड, इंजेक्शन कक्ष, औषधि वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट की अधिक जरूरत पड़ती है। जो इंटर्न के लिए फार्मेसिस्ट आ रहे हैं उनसे भी काम ले रहे हैं।