विवाद में व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मिला कोरोना पॉजिटिव
नांगलसोती/नजीबाबाद। घरेलू विवाद में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान करना नांगलसोती पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया। मेडिकल में व्यक्ति के संक्रमित मिलने से थाने में हड़कंप मच गया।
नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव तिसोतरा में घरेलू विवाद में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान किया। पुलिसकर्मी मेडिकल के लिए आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले गए। जांच में व्यक्ति संक्रमित पाया गया। धारा 151 में चालान किए गए आरोपी को जमानत के लिए एसडीएम के समक्ष पेश करने से पूर्व पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से आरोपी को आइसोलेशन केंद्र स्वाहेड़ी उपचार के लिए भर्ती कराया। थानाध्यक्ष वली मोहम्मद ने तत्काल थाने को सैनिटाइज कराया। संक्रमित के संपर्क में आए एक दरोगा सहित 12 पुलिसकर्मियों की जांच कराई गई है।