नजीबाबाद। रनिंग रूम में रह रहे मुरादाबाद का शंटर सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित को स्वाहेड़ी आइसोलेशन केंद्र भेजा। रेलवे की ओर से रनिंग रूम को सैनिटाइज कराया गया। वहीं नजीबाबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला मकबरा और वाहिदनगर से एक एक, किशनपुर से पांच वर्षीय बालिका सहित दो और रायपुर सादात से पति-पत्नी के संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन केंद्र भेजने और क्वारंटीन कराने की कार्रवाई की।