फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन

धामपुर। नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था गड़बड़ाने से लोग बेहाल हैं। बिजली कटौती के विरोध में भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो निगम के अधीक्षण अभियंता का उनके कार्यालय में घेराव कर प्रदर्शन होगा।
भाकियू लोकशक्ति के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता घनश्याम सिंह, जितेंद्र कुमार मुखिया, विजय पाल सिंह, उदय राज सिंह, भूपेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, आदित्य सिंह सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बिजली की बदहाली को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि कई दिन से देहात क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती लोगों को रुला रही है। 10 से 12 घंटे की कटौती होने से लोगों के काम चौपट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि निगम द्वारा अनापशनाप बिजली के बिल भेज कर ग्रामीणों का उत्पीड़न किया जा रहा है। विरोध करने पर लोगों को बिजली चोरी के झूठे केस में फंसा कर जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है। गांव मधी में ट्रांसफार्मर 30 माह से फुंका है। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें