फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर का चूल्हा जलाने को लू की लपटों में झुलसे लोग

विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में सहारा बना पेड़...बरूकी गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता सिलिंडरों क
विज्ञापन
बरूकी। घरेलू गैस आपूर्ति की बिगड़ी व्यवस्था ने उपभोक्ताओं को चिलचिलाती धूप में झुलसना पड़ रहा है। बरूकी स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को सिलिंडर हासिल करने को लोग सुबह सात बजे से लाइन में लगे और उन्हें दोपहर दो बजे सिलिंडर मिल पाए। उन्हें एक खुले प्लॉट में सिलिंडरों का वितरण किया गया। खुद को धूप से बचाने के लिए उपभोक्ताओं ने सिलिंडरों को लाइन में रख दिया और खुद इधर-उधर छांव में आसरा लेने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर हासिल करने में जूझना पड़ रहा है। गैस कंपनियों ने ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन में रिफिल बुकिंग का नियम लागू कर रखा है। 45 दिन बाद बुकिंग तो हो जाती है लेकिन सिलिंडर लेने के लिए जारी होने वाला कोड नंबर प्राप्त नहीं होता। उपभोक्ता इसके लिए एजेंसी जाते हैं तो उन्हें लंबी लाइन और मारामारी का सामना करना पड़ता है। रविवार को बरूकी गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। ज्यादातर लोग वे थे, जिन्हें डीएसी जारी नहीं हुआ था। पहले उन्हें भीड़ में लगकर अपनी बुकिंग का सत्यापन कराना पड़ा। फिर दूसरे काउंटर पर कैश जमा कर रशीद लेनी पड़ी लेकिन जैस सिलिंडर लेने पहुंचे तो बताया गया कि गाड़ी नहीं आई है। तेज धूप और लू के थपेड़ों के झुलसते हुए उपभोक्ता अपने सिलिंडर लाइन में रखकर गाड़ी आने का इंतजार करते रहे। ग्राम शादीपुर निवासी विकास कुमार, पवन कुमार एवं मनोज आदि ने बताया कि दोपहर में करीब एक बजे गैस सिलिंडर लेकर गाड़ी पहुंची और डेढ़ बजे वितरण शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक उन्हें सिलिंडर मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें