फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चार दिन से दूषित पानी पीने को मजबूर राजपुर नवादा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेयजल टंकी की पाइपलाइन लीकेज होने से बने हालात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली। गांव राजपुर नवादा स्थित जल निगम की टंकी की पाइपलाइन लीकेज होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर है। चार दिन से ग्रामीणों को दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।
गांव राजपुर नवादा में जल निगम की पेयजल टंकी से राजपुर नवादा सहित लालपुर, कल्याणपुर, हरेवली, हकीमपुर, बाकरपुर गांव में पेयजल की आपूर्ति होती है। मुख्य पाइप लाइन लीकेज होने से गांव में दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। पूर्व प्रधान फराहीम, शाहनबाज, मुदित त्यागी, नौबहार सिंह, पवन कुमार, अंकित ने बताया कि चार दिन पूर्व टंकी की पाइपलाइन लीकेज हुई थी। जल निगम के अधिकारियों को दूषित पानी सप्लाई होने की जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का कोई निस्तारण नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल निगम के अधिकारियों से पाइपलाइन लीकेज को जल्द ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल निगम के सहायक अभियंता शुभम सक्सेना का कहना है कि संबंधित जेई को इसकी जानकारी दी गई है। जल्द ही पाइप लाइन लीकेज ठीक कराकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें