फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदगांव के लोग चंदा इकट्ठा कर बना रहे अस्थायी पुल

विज्ञापन
धामपुर के नंदगांव खो नदी पर अस्थाई तौर पर लकड़ी के पुल का निर्माण करते क्षेत्रवासी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
नंदगांव के लोग चंदा इकट्ठा कर बना रहे अस्थायी पुल
विज्ञापन

धामपुर। महाशिवरात्रि को देखते हुए चंदा इकट्ठा कर क्षेत्रवासियों ने इस बार भी लोगों ने ग्राम नंदगांव में खो नदी पर करीब 700 मीटर लंबे अस्थायी पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। बताया गया कि अस्थायी लकड़ी का पुल तीन दिन में तैयार हो जाएगा। पुल चालू होने से शिवभक्तों को नगीना से धामपुर नहीं आना होगा, बल्कि नगीना से होते हुए मुरादाबाद, बरेली, चंदौसी और उत्तराखंड के जिलों के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे उनकी करीब कम से कम 15 किमी लंबी यात्रा कम हो जाएगी और समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह ने बताया कि हर साल कांवड़ियों के जाने के लिए ग्रामीण चंदा इकट्ठा कर पुल बनवाते हैं। इस बार ब्लॉक प्रमुुख हेमलता चौहान ने ग्रामीणों को 10 हजार की आर्थिक मदद की है। बताया गया कि यह अस्थायी पुल करीब आठ फुट चौड़ा होगा और करीब 700 मीटर लंबा होगा। ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी पार्टी की सरकार ने कभी शिवभक्तों की मदद के लिए नंदगांव में स्थायी पुल बनाने का प्रयास नहीं किया है, जिसके कारण उन्हें हर साल अस्थायी पुल का निर्माण करने को विवश होना पड़ता है। पुल निर्माण पर करीब डेढ़ से दो लाख रुपये तक का खर्चा आता है। तीन दिन के बाद यह पुल चालू हो जाएगा। पुल केेेे इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि जिससे शिवभक्त पैदल चलने के साथ साथ दुपहिया वाहन को भी आसानी से उतार कर गंतव्य को जा सकें। इस अवसर पर नीरज प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान पवन कुमार, बीडीसी सदस्य नरेश कुमार, पूर्व प्रधान हरज्ञान सिंह, नितिन चौहान, खेम सिंह, सुदेश कुमार, नवीन चौहान, वैभव मयंक सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें