फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कनाडा में रह रहे बिजनौर वालों के नाम पर मांग रहे रुपये

Tue, 24 Jun 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। साइबर ठग ठगी के लिए नए नए तरीके निकाल रहे हैं। अब कनाडा में रह रहे बिजनौर जिले के आचार्य संदीप त्यागी के नाम से साइबर ठग रुपये मांग रहे हैं। संदीप त्यागी ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट कर लोगों को आगाह कर पैसे न देने की अपील की। उधर साइबर पुलिस के पास रिश्तेदार बनकर हो रही ठगी के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

चांदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिसौना निवासी आचार्य संदीप त्यागी करीब दो दशक से कनाडा में रह रहे हैं। साइबर ठगों ने उनके नाम से फेसबुक आइडी बनाई। उनकी फोटो भी लगा दी। इसके बाद उनके परिचितों को मैसेज किए। शुरू में पैसे रखने की बात कही और उसके खर्चे के एवज में दस हजार से 50 हजार रुपये तक मांगे।
जब इसका पता आचार्य संदीप त्यागी को लगा तो उन्होंने तुरंत फेसबुक पर पोस्ट डाली। साइबर ठगों द्वारा की गई चैटिंग के स्क्रीन शॉट भी डाले। उधर साइबर पुलिस के पास इस समय सौ से ज्यादा ऐसे मामले हैं, जिनमें साइबर ठगों ने मामा, फूका की तरह रिश्तेदार बनकर रुपये डलवा लिए थे।
विज्ञापन

एक बार कंफर्म जरूर करें : एएसपी : एएसपी सिटी संजीव बाजपेयी ने बताया कि साइबर ठग नंबर क्लोनिंग भी कर लेते हैं। ऐसे में लोगों को सचेत रहना चाहिए। जब कोई रिश्तेदार बनकर रुपये मांगे तो देने से पहले कंफर्म जरूर कर लें कि आपकी बात सही रिश्तेदार से हो रही है या नहीं। लगातार लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें