फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में ठंडा पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ठंडा पानी को तरसे लोग
विज्ञापन

धामपुर। लोगों को नगर में भीषण गर्मी में पीने के लिए ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। पालिका की ओर से नगर के सभी 25 वार्डों में कूलर टैंकों को स्थापित कर रखा है, मगर यह सभी वाटर कूलर ठप पड़े हैं। लोगों ने जल्द ही पालिका के अधिकारियों से ठप वाटर कूलर को चालू करने की मांग की गई है। उधर पालिका के ईओ का कहना है कि कोरोना महामारी को देखते हुए वाटर कूलर को नहीं चलाया जा सकता है।
विज्ञापन

नगर में 25 वार्ड हैं। नगर की आबादी करीब एक लाख से ऊपर है। पालिका की ओर से ठंडा पानी मुहैया कराने को 28 वाटर कूलर टैंकों को स्थापित किया गया था। चार टैंक वार्डों से अलग हटकर सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि स्थानों पर लगी है। नगर के दुष्यंत कुमार, नरदेव सिंह, मितान सिंह, जुल्फिकार, करन सिंह, विकास कुमार आदि रोडवेज के कर्मियों का कहना है कि वे भी कई बार पालिका में जाकर चालू कराने की मांग कर चुके हैं, पर अधिकारियों ने नहीं सुनी। वहीं पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता का कहना है कि वह कई बार अधिकारियों से वाटर कूलर चालू करने के आदेश कर चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द चालू होंगे। पालिका के ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि वाटर कूलर को चालू नहीं किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से परामर्श करने के बाद अभी इन्हें चालू न करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें