फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहटौर बीडीओ का सरकारी आवास बना गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर बीडीओ का सरकारी आवास बना गोदाम
विज्ञापन

नहटौर। बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पुष्टाहार को रखने के लिए बीडीओ आवास को गोदाम बना दिया गया है। पुष्टाहार का सभी सामान बीडीओ के आवास में बने कमरों में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में बना खंड विकास अधिकारी का आवास गोदाम में तब्दील हो चुका है। अमित कुमार, दीपक कुमार, संदीप चौधरी, कमल कुमार, संजीव कुमार आदि नागरिकों का कहना है कि तीन वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला पुष्टाहार पहले बीडीओ आवास में रखा जाता है। खंड विकास अधिकारी आवास में नहीं रहते हैं। स्वयं सहायता समूह व बाल विकास विभाग के कर्मचारी इस पुष्टाहार को बीडीओ के आवास में रखवाते हैं। उसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर स्वयं सहायता समूह की महिलाए पुष्टाहार को वहां से ले जाती है। सीडीपीओ प्रभारी शोभा वर्मा का कहना है कि पहले पुष्टाहार ब्लॉक के ड्वाकरा हाल में रखा जाता था। अब बीडीओ ने ही अपने आवास में रखवाया है। बीडीओ ब्रजभूषण सिंह का कहना है कि ड्वाकरा हाल में मीटिंग करने की वजह से पुष्टाहार आवास में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें