फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी घरों से निकले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में भी घरों से निकले लोग
विज्ञापन

बिजनौर/मंडावर। बीएड प्रवेश परीक्षा के कारण रविवार को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन नहीं हो पाया। अभ्यर्थियों की सड़क पर भीड़ का फायदा आम लोगों ने भी उठाया और सड़क पर काफी भीड़ रही। प्रवेश परीक्षा की वजह से पुलिस ने भी लोगों को चेकिंग से राहत दी।
विज्ञापन

शनिवार को बाजार में काफी भीड़ उमड़ी थी। पुलिस ने लोगों को सड़क पर आने से रोकने के लिए कड़ा चेकिंग अभियान चलाया था। आमतौर पर रविवार को बाजार में भीड़ नहीं होती है। रविवार का लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सही मायनों में पालन होता है। लेकिन इस रविवार को बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। प्रवेश परीक्षा देने के लिए जिले भर के अभ्यर्थी आते रहे। पुलिस ने अभ्यर्थियों को देखते हुए रविवार को चेकिंग अभियान नहीं चलाया। आम जनता ने भी प्रशासन की इस छूट का जमकर फायदा उठाया। अभ्यर्थियों के साथ ये लोग भी सड़क पर घूमते रहे। सिविल लाइन पर रोज की तरह ही लोगों की आवाजाही रही। यह अधिकतर लोग स्थानीय ही थे। शाम को सड़कों पर भीड़ कम हुई। मंडावर में लॉकडाउन में पूरा बाजार बंद रहा। इक्का-दुक्का लोग ही सड़कों पर चलते दिखाई दिए। एसडीएरम बृजेश कुमार का कहना है कि जो लोग बेवजह सड़क पर और भीड़ में आ रहे हैं वे कोरोना संक्रमण का जोखिम खुद ही उठा रहे हैं। बुजुर्ग और बच्चे घरों से बिलकुल न निकलें। लॉकडाउन न लगा होने पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का सभी को पालन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें