फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा की गई जांच में भी पॉजिटिव निकले शिकायतकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटीजन टेस्ट में भी पॉजिटिव निकले 11 शिकायतकर्ता
विज्ञापन

नूरपुर। गांव तंगरौला मेें कोरोना पॉजिटिव पाए गए पांच व्यक्तियों सहित नूरपुर के 11 लोगों ने बिना जांच के ही उन्हें कोरोना पॉजिटिव घोषित करने का आरोप लगाने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आरोप लगाने वाले सभी व्यक्तियों की दोबारा एंटीजन किट से जांच की गई तो वह उसमें भी पॉजिटिव पाए गए।
सात अगस्त को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई कोरोना पॉजिटिव की सूचि में नूरपुर क्षेत्र के 17 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। ग्राम तंगरौला में एक आशा कार्यकर्ता और शिव सेना के एक पदाधिकारी का नाम भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सूची में शामिल था। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया था। शनिवार को शिव सेना के इस पदाधिकारी सहित संक्रमित मिले 11 मरीजों ने सीएमओ से इस मामले की शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने न तो अपना सैंपल दिया है और न ही उनकी रैपिड एंटीजन किट से कोविड जांच हुई है। बिना जांच के ही उन्हें कोरोना पॉजिटिव घोषित कर दिया गया, जो नियमानुसार बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन

सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि रविवार को शिकायतकर्ताओं की रैपिड एंटीजन किट से जांच की गई, तो ये सभी पॉजिटिव पाए गए। सोमवार को गांव तंगरौला में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर सभी ग्रामवासियों की घर-घर जाकर जांच कराई जाएगी। संक्रमित मिले मरीजों को होम आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

दस व्यक्ति होम क्वारंटीन
कालागढ़। नगर में बाहर से आए दस व्यक्ति होम क्वारंटीन किए गए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों को होम क्वारंटीन किया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि बेवजह घरों से बाहर न निकलें, जिससे कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें