फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झोलाछाप चिकित्सक के उपचार ने ली युवक की जान, ग्रामीणों ने जमकर की धुनाई, पुलिस ने बचाया

Thu, 19 Sep 2019 02:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मामौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में एक झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही से गुरूवार को एक युवक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने चिकित्सक की  जमकर धुनाई कर डाली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे चिकित्सक को भीड़ से बचाया। पुलिस चिकित्सक को लेकर थाने पहुंची है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टोमेटो सॉस नहीं, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे 'लाल जहर', ठेले से रेस्त्रां तक धड़ल्ले से हो रही सप्लाई

नूरपुर थानाक्षेत्र में सैदपुर चौराहे पर बालाजी क्लीनिक चलाता है। क्षेत्र के ही एक युवक को बुखार की समस्या हुई थी जिसके बाद परिजनों ने युवक को नजदीक ही एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती करा दिया। गुरूवार को चिकित्सक की लापरवाही के कारण युवक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने क्लीनिक पहुंचकर हंगामा कर दिया और चिकित्सक की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  यूपी: टक्कर लगने पर आधा दर्जन युवकों ने बोला हमला, महिला ने 108 एम्बुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चिकित्सक को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। पुलिस ने चिकित्सक से पूछताछ कर रही है। वहीं युवक के शव को भी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंच गई और यहां भी जमकर हंगामा किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें