मेरठ के गंगानगर में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के पास लगातार दूसरे दिन गुंडागर्दी जारी है। यहां गुरूवार को बाइक सवार दो युवकों ने विवि गेट के सामने छात्रों के बैग जमा करने वाली दुकान पर बरसाई गोलियां।
इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। बताया गया है कि दो गोलियां दीवार में धंसी हैं। हालांकि किसी छात्र को नुकसान नहीं हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।