लॉकडाउन में भी लोग हो रहे लापरवाह
बिजनौर। लॉकडाउन में भी बाजार में भीड़ कम नहीं हो रही है। सिविल लाइन में रोज की तरह ही भीड़ रही। पुलिस ने चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया लेकिन इसका जनता पर अब ज्यादा असर होता नहीं दिख रहा है। किसी न किसी बहाने से लोग सड़कों पर निकल कर आ ही जाते हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को रिकॉर्ड 67 कोरोना संक्रमित जिले में मिले थे। जिला मुख्यालय पर भी कई कॉलोनी व सरकारी विभागों में लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस लगातार लॉकडाउन का पालन करने व भीड़ न करनेे की अपील कर रही है, लेकिन जनता है कि खुद और परिवार की सुरक्षा को दांव पर लगाने को तैयार हैं। लॉकडाउन का भी पालन नहीं कर रहे हैं। शनिवार को बाजार बंद रहा। केवल मेडिकल स्टोर व जरूरत के सामान की कुछ दुकान खुलीं। इसके बाद भी लोग सड़क पर आते जाते रहे। सिविल लाइन में लोगों की काफी आवाजाही रही। गली, मोहल्लों में भी हालात देखकर ऐसा नहीं लगा कि जिले में लॉक डाउन है। पुलिस ने लॉक डाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने गली, मोहल्लों में भी पेट्रोलिंग की। एसडीएम बृजेश कुमार का कहना है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी लॉक डाउन का पालन करें।
बंद रहा बाजार, आवाजाही कम रही
अफजलगढ़/ रेहड़। सरकार की ओर से शनिवार रविवार को जारी लॉकडाउन में बाजार बंद रहा। वहीं आवाजाही भी कम रही है।
सरकार की ओर से शनिवार को लॉकडाउन घोषित किये जाने के बाद बाजार बंद रहा । लॉकडाउन के पहले दिन व्यापारियों ने बाजार बंद रखा ।जरूरत के लिए अति आवश्यक सेवाओं में मैडिकल क्लिनिक व पट्रोलपम्प पम्प खुले रहे इस दौरान पुलिस प्रशासन भी नगर व क्षेत्र में गस्त कर लोगो को लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत देता नजर आया ।कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती के साथ पालन कराया जायेगा।
उधर रेहड़ के बाजारो में बाजारो में सन्नाटा पसरा रहा। मौज मस्ती के इरादे से बेवजह घूम रहे लोगो के साथ पुलिस सख्ती से पेश आयी।कोरोना के बढ़ते मामलो पर रोक लगाने के उद्देश्य से शासन के दो दिवसीय लॉक डाउन के पहले दिन क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। जिसके चलते बाजारो सूने पड़े रहे।क्षेत्र के रेहड़, दहलावाला , सादकपुर, आदि में सड़को पर सन्नाटा पसरा रहा । यूपी उत्तराखंड के रायपुरी बार्डर पर पुलिस ने अभियान चलाकर वाहनों की चैकिंग की।साथ ही मास्क नही लगाने वालों के चालान काटे।