फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालू में चौराहों पर नजर नहीं आई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी न होने से लोग नाराज
विज्ञापन

झालू। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं हिंसा की आशंका के बावजूद किसी भी चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी न होने के कारण लोगाें में नाराजगी रही।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में नमाज पढ़ी और शांतिपूर्वक घर लौट गए। बाजार हर रोज की तरह सामान्य रूप से खुला। सभी दुुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं। लोग सामान्य दिनों की तरह ही बाजार में खरीदारी करते नजर आए। लेकिन व्यापारी वर्ग में पुलिस के रवैये को देखकर नाराजगी रही। हिंसा की आशंका के बावजूद कस्बे के किसी भी चौराहे पर पुलिस नजर नहीं आई। मुकुल अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, पंकज अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, चंद्रमोहन कोठीवाल आदि व्यापारियों ने पुलिस के दावों पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें