फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेद्दा कांड के लिए हिंदू जनसंघर्ष समिति ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया

Sat, 01 Oct 2016 04:14 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
पेद्दा कांड को लेकर ज्ञापन देने जाते हिंदू जन संघर्ष समिति के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में हिंदू जनसंघर्ष समिति की बैठक में वक्ताओं ने पेद्दा कांड में जिला प्रशासन को एकतरफा कार्रवाई के लिए दोषी ठहराया। बैठक में तीन अक्तूबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन की रणनीति भी तैयार की गई। बैठक के बाद ज्ञापन डीएम जगतराज त्रिपाठी को सौंपा गया।
विज्ञापन


रामबाग स्थित डॉ. ओमपाल सिंह के आवास पर हुई बैठक में वक्ताओं ने अधिवक्ताओं द्वारा किए जा रहे आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। तीन अक्तूबर को कलक्ट्रेट में होने वाले धरना प्रदर्शन व आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक के बाद एक मांग पत्र डीएम को सौंपा गया। मांग पत्र में पेद्दा कांड में जिन घरों में लूट की गई है उनको मुआवजा, पशुओं के चारे की व्यवस्था करने, संसार सिंह के पुत्र अंकित व तेजपाल सिंह के पुत्र टीशू तथा निर्दोष व्यक्तियों को रिहा कराने की मांग की गई है। बैठक में चौधरी शूरवीर सिंह को समिति का संयोजक बनाया गया है। पशुओं को चारे के लिए सुनील राणा, विजेंद्र सिंह व अमित कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
बैठक में मयंक मयूर, सुभाष वाल्मीकि, कल्याण सैनी, संजीव जिंदल, ईलम सिंह व चंद्र प्रकाश भुईयार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जयराम पुरुषार्थी व संचालन महेश पाल ने किया। उधर, हिंदू समाज की आर्थिक मदद के लिए डॉ. सुबोध चंद्र शर्मा, अवनीश निर्वाल, महेश राजपूत, पवन विश्वकर्मा, कल्याण सैनी, पंकज दक्ष, डॉ. ओमपाल, उदयपाल सिंह, चौधरी रामपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें