फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान नहीं करेंगे तो जेल जाएंगे मिल मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में भाकियू ने प्रशासन पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। इस बारे में यूनियन का प्रतिनिधिमंडल एडीएम प्रशासन से मिला है। एडीएम ने बरकातपुर शुगर मिल द्वारा दो दिन में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान का पेमेंट नहीं करने पर मिल संचालकों को जेल जाने को तैयार रहने को कहा है। 
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष रामअवतार सिंह के अनुसार किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर बरकातपुर शुगर मिल की डिस्टलरी की तालाबंदी की थी। 12 सितंबर की प्रशासन के साथ हुई किसानों की बैठक में बरकातपुर शुगर मिल के जीएम नरपत सिंह ने 24 सितंबर तक बकाया गन्ना मूल्य का अपडेट भुगतान करने का वादा किया था। इस पर किसानों ने बरकातपुर      शुगर मिल की डिस्टलरी के ताले खोल दिए थे। मिल ने तय समय में भुगतान नहीं किया। इस पर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल 26 सितंबर को एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा से मिला। 
जिला अध्यक्ष के मुताबिक एडीएम ने भरोसा दिलाया है कि यदि 27 सितंबर तक शुगर मिल पेमेंट नहीं करता है तो प्रशासन मिल मालिकों को जेल भेजने से पीछे नहीं रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष रामअवतार सिंह के साथ महासचिव दिगंबर सिंह, धर्मवीर धनकड़, होशियार सिंह, अतुल कुमार, हुकुम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें