फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के नाम पर कर दिया फर्जी बिलों का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण के नाम पर कर दिया फर्जी बिलों का भुगतान
विज्ञापन

बिजनौर। एक व्यक्ति ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर आशाओं को प्रशिक्षण के लिए रात में केंद्र पर रुकने के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत डीएम और सीएमओ से की गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के गांव मार्कंडयपुरम निवासी मोहन ने डीएम और सीएमओ को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदक क्षेत्र की आशाओं का प्रशिक्षण होना था। इसमें सभी आशाओं को रात्रि विश्राम और उनके भोजन आदि की व्यवस्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से की जानी थी। आरोप है कि न तो आशाओं ने वहां पर रात्रि विश्राम किया और न ही उन्हें भोजन ही दिया गया। फिर बिलों का भुगतान किस बात का। पीएचसी प्रभारी डा. देवेंद्र कुमार ने आशाओं के प्रशिक्षण में आशाओं को रात्रि विश्राम में भोजन एवं जनरेटर आदि के फर्जी बिल बनाकर भुगतान कर दिया। आरोप है कि चिकित्सा प्रभारी ने रात्रि में चलने वाले जनरेटर का भी फर्जी बिल तैयार कराकर भुगतान करा दिया। मोहन ने यह भी आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडावर में भी पांच लाख रुपये के फर्जी बिल बनाकर भुगतान किया गया, जबकि प्रशिक्षण केंद्र पर न तो कोई सामान आया और न ही वहां पर कोई कार्य ही कराया गया है। मोहन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में व्यय की गई धनराशि व अन्य कार्यों में फर्जी बिल लगाकर की गई लाखों रुपये की हेराफेरी की जांच कराने की मांग की है। सीएमओ विजय कुुमार यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। इस मामले की जांच चल रही है। इसके लिए टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें