फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया भुगतान के लिए जंग

Wed, 04 May 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  बकाया गन्ना बकाया भुगतान, शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति व सभी नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर बुधवार को भाकियू ने कलक्ट्रेट में हल्ला बोल दिया। डीएम के न मिलने पर किसान डीएम कार्यालय के सामने ही  धरना देकर बैठ गए और पंचायत शुरू कर दी। वार्ता करने आए एडीएम प्रशासन, एसडीएम व सीओ सिटी  से भी किसानों ने वार्ता करने से मना कर दिया। देर रात जिलाधिकारी के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

किसान गन्ना समिति कार्यालय पर एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को उनके बकाया भुगतान पर ब्याज की फूटी कौड़ी नहीं मिल रही। हालांकि बैंक का कर्जा नहीं दे पाने वाले किसानों की आरसी काटी जा रही हैं। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। उस समय डीएम बी चंद्रकला कार्यालय में नहीं थी। किसानों ने डीएम कार्यालय का दरवाजा बंद कर उस पर यूनियन का बैनर टांग लिया और धरना देकर बैठ गए। 
एडीएम प्रशासन राममूर्ति       मिश्रा, एसडीएम अजय तिवारी व सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा ने किसानों से वार्ता करनी चाही. तो किसानों ने उनसे वार्ता करने से साफ इंकार कर दिया। किसानों ने डीएम कार्यालय के सामने ही धरना देते हुए अपनी चौपाल शुरू कर दी। जिला महासचिव दिगंबर        सिंह ने कहा कि भाकियू जिला प्रशासन व शुगर मिल के अधिकारियों को चैन से नहीं बैठने देगी। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी किसानों की समस्या नहीं सुन सकते, उनके कार्यालय में भाकियू के लोग बैठेंगे। 
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि अब भाकियू के लोग डीएम कार्यालय के सामने बैठकर भुगतान न करने वाली मिलों की चीनी, शीरे व खोई पर कब्जा कर अपनी सील लगाएगी।  डीएम के आश्वासन पर किसान मान गए। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर रामौतार सिंह, धीर सिंह बालियान, अतुल कुमार, पृथ्वी सिंह, इनामुल्ला खां, दर्शन सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें