फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में एक कॉल में मरीजों को मिलेगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों के हित में नई पहल की है। कॉलेज प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अब मरीज, तीमारदार अस्पताल से संबंधित समस्या का एक कॉल पर समाधान पा सकते हैं। अब मरीजों को अस्पताल में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। अस्पताल में आने वाले गंभीर मरीजों के ऑपरेशन भी हो रहे हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने पर मरीजों को कुछ बाहरी लोग गुमराह करते हैं। कई बार देखने में आता है कि चिकित्सक, कर्मचारियों की लापरवाही के चलते मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए, अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों और अस्पताल स्टाफ की समस्या के लिए निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 7668353944 जारी किया गया है। इसकी जिम्मेदारी अस्पताल मैनेजर निखिल कुमार को दी है। मरीज अस्पताल से संबंधित कोई भी समस्या होने पर इस नंबर पर शिकायत, सुझाव जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं।
मरीजों के हित में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अस्पताल से संबंधित कोई भी समस्या होने पर नंबर पर कॉल कर सकते हैं। ....डॉ. तुहीन वशिष्ठ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें