फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गठिया, हड्डी के दर्द से परेशान मरीज विशेषज्ञ से आज से परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बदलते दौर में लोगों की जीवनशैली बदल गई है। शारीरिक गतिविधि भी घट गई है। जबकि, लोग खानपान हाई प्रोटीन का सेवन कर रहे हैं। इसका प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोगों में गठिया, हड्डी दर्द, यूरिक एसिड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसका समय से इलाज कराना जरूरी है। यूरिक एसिड बढ़ने पर किडनी का कार्य प्रभावित होता है। अगर, किसी को भी हड्डी से संबंधित समस्या है तो इसका समाधान जान सकते हैं। पाठकों को समाधान दिलाने के लिए शनिवार को ‘हैलो डॉक्टर’ कार्यक्रम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके जरिए पाठक घर बैठे निशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सकों से फोन पर परामर्श ले सकेंगे। शनिवार को मेडिकल कॉलेज बिजनौर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल यादव सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच तक बिजनौर कार्यालय में मौजूद रहेंगे। डॉ. अतुल यादव से यूरिक एसिड, गठिया, नसों के दर्द, स्पाइन दर्द, किसी भी तरह के फैक्चर, कंधे, पैर, हाथ अन्य हड्डियों में दर्द सहित अन्य समस्याओं के लक्षण और उपचार की जानकारी ले सकते हैं। परामर्श लेने के लिए पाठक निर्धारित समय में फोन नंबर 7055795004 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें