फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों से ज्यादा ठीक हो रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमितों से ज्यादा ठीक हो रहे मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना की तीसरी लहर में जिले भर में संक्रमित मरीज मिल रहे थे। लेकिन अब धीरे-धीरे सब सामान्य हो रहा है। जिले में रोजना कोरोना मरीजों की संख्या घटती जा रही है। ऐसा लग रहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण अब नियंत्रण में हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 48 मरीज संक्रमित मिले, जबकि 183 मरीज कोरोनामुक्त घोषित किए गए। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 634 रह गई है।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने जिले में हाहाकार मचा दिया था। जिसके बाद कोरोना की तीसरी लहर में भी रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 200 के आसपास मिल रही थी। मगर जिले में अब कोरोना संक्रमण की दर धीरे-धीरे घट रही है। जनवरी महीने में कोरोना के मरीजों की संख्या कभी कम तो कभी ज्यादा रही। तीसरी लहर की शुरूआत में कोरोना के संक्रमण को जुकाम, खांसी का रोग माना जा रहा था। लेकिन यह कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों के लिए घातक साबित हुआ। अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 634 रह गई है। जबकि बुधवार को जिले में 53 मरीज संक्रमित मिले थे और सक्रिय मामलों की संख्या 769 थी। इसे देख लगता है कि कोरोना के मामलों में रोजना कमी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा के साथ योग से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
लोगों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग और व्यायाम करना चाहिए। योग ही है जो शरीर को मजबूत बनाता है। कोरोना की पहली लहर में लोगों ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग को अपनाया था। इसके साथ ही विटामिन सी से वाला आहार और दवाई से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें