फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंटिंग नेक से टकराया पैसेंजर ट्रेन का कोच

Sun, 14 Apr 2019 11:35 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद स्टेशन पर शंटिंग के दौरान शंटिंग नेक पर चढ़ा कोच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में शंटिंग स्टाफ की चूक से नजीबाबाद-कोटद्वार पैसेंजर ट्रेन का एसएलआर कोच शंटिंग नेक पर चढ़ गया। मुरादाबाद से आईएआरटी ने कोच को शंटिंग नेक से उतारा। इस दौरान नजीबाबाद से कोटद्वार जाने वाले पैसेंजर ट्रेन काफी विलंब से कोटद्वार के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर नजीबाबाद-कोटद्वार पैसेंजर की शंटिंग की जा रही थी। रविवार को प्रात: 8:30 बजे शंटिंग स्टाफ के शंटर अनिल कुमार, शंटिंग मास्टर रविंद्र और पोर्टर नीरज शंटिंग करा रहे थे। शंटिंग स्टाफ की नजर चूकते ही पैसेंजर ट्रेन के खाली डिब्बे का एसएलआर कोच शंटिंग नेक (ठोकर) से जा टकराया। ड्यूटी पर तैनात एसएम संदीप कुमार ने तत्काल मुरादाबाद कंट्रोल, एसएस अरविंद कुमार तथा अन्य अधिकारियों को सूचना दी। मुरादाबाद से रिलीफ ट्रेन एआरटी ने शंटिंग नेक पर चढ़े कोच को उतारा। मुरादाबाद कार्यालय से आए डीएमई लोको प्रशांत कुमार, एडीएमई जीपी पंत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएस अरविंद कुमार, कैरिज एंड वैगन प्रभारी शीशपाल सिंह, टीआई आरके मीणा, सीएलआई मुरादाबाद, एनएल मीणा ने संयुक्त रिपोर्ट तैयार की। प्रथम दृष्टया शंटिंग स्टाफ की मामूली चूक से घटना होने की बात कही गई है। नजीबाबाद से कोटद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन लगभग पौने दो घंटे बाद कोटद्वार के लिए रवाना की गई।

रेलवे की जमीन पर अनाधिकृत रूप से की जा रही थी प्याज की खेती
नजीबाबाद में कोटद्वार-नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन का एसएलआर जिस स्थान   पर शंटिंग नेक पर चढ़ा उसके पीछे रेलवे कर्मचारी बाढ़ लगाकर प्याज की खेती कर रहे थे। आननफानन में कर्मचारियों के परिवारों ने हरी प्याज उखाड़नी शुरू कर दी। रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारी अनाधिकृत रूप से रेलवे की संपत्ति सब्जी लगाने तथा अन्य कारोबार के लिए इस्तेमाल करते   हैं। रेलवे क्वार्टरों को भी कर्मचारी किराए पर उठाकर रेल अधिकारियों की उदासीनता से रेलवे को चूना लगाते हैं। शिकायतों के बाद भी इन मामलों     में कोई कार्रवाई नहीं की गई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें