फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित

Tue, 16 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर में ब्लॉक प्रमुख जलीलपुर आविदा खातून के विरुद्ध भारी बहुमत से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। क्षेत्र पंचायत के 118 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया। दो मत निरस्त हुए। रवि धारीवाल गुट ने जीत की खुशी मनाई। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख आबिदा खातून अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए बुलाई बैठक में ही नहीं आई।
विज्ञापन


सोमवार को ब्लाक जलीलपुर मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख आबिदा खातून के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान किया गया। क्षेत्र पंचायत जलीलपुर में कुल सदस्य संख्या 130 हैं। एक सदस्य की मृत्यु हो जाने के बाद वर्तमान सदस्य संख्या 129 है। ब्लॉक प्रमुख सहित नौ सदस्य बैठक में नहीं आए। कुल 120 सदस्य मौजूद रहे। 118 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया। दो मत निरस्त हुए। अविश्वास प्रस्ताव  का किसी भी उपस्थित सदस्य ने विरोध नहीं किया। इसके चलते ब्लाक प्रमुख आबिदा खातून के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। 

 पिछले कई दिनो से शेखपुरी चौहड़ निवासी बीडीसी सदस्य कृपाली देवी के पुत्र रवि धारीवाल ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने के लिए अपने समर्थकों के साथ बीडीसी सदस्यों से मिल कर जोड़तोड़ में लगे थे। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की घोषणा के साथ ही रवि धारीवाल ने इसे अपनी जीत बताया।  उनके  समर्थकों ने खुशी में रवि धारीवाल का स्वागत किया। वहीं स्याऊ निवासी बीडीसी सदस्य मिथलेश देवी के पुत्र गौरव कुमार गुट ने भी प्रमुख के हटने पर खुशी मनाई। बैठक में एसडीएम चांदपुर आजाद भगत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें