फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में बच्चों के लिए बनेंगे पार्क

विज्ञापन
बिजनौर का इंद्रा पार्क - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
गांवों में बच्चों के लिए बनेंगे पार्क
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका में शामिल होने वाले गांवों की ग्राम पंचायत की जमीन पर बच्चों के लिए पार्क विकसित किए जाएंगे। नगर पालिका को बस कागजों में जमीन हस्तांतरित होने का इंतजार है। इसके बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
बिजनौर नगर पालिका का सीमा विस्तार करीब 40 साल से लंबित था। पिछले साल की शुरूआत में सीमा विस्तार को हरी झंडी दे दी गई थी और 12 गांवों को नगर पालिका में शामिल कर लिया गया था। अभी इन गांवों को नगर पालिका को हस्तांतरित नहीं किया गया है, लेकिन वहां पर विकास के लिए रूपरेखा तैयार होने लगी है। नगर पालिका इन गांवों से कूड़ा आदि उठाने लगी है और पेयजल की व्यवस्था नलकूपों से करने के लिए योजना बना रही है। नगर पालिका के सीमा विस्तार से गांवों की ग्राम समाज की भूमि भी पालिका की हो जाएगी। नगर पालिका इनका इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र होगी। शामिल किए गए गांवों में ग्राम समाज की काफी जमीन है। इस जमीन का इस्तेमाल बच्चों के लिए पार्क बनाने में किया जाएगा। वर्तमान में नगर पालिका में कोई खास पार्क नहीं है। जिला मुख्यालय का सबसे बड़ा पार्क इंदिरा पार्क भी सीमा विस्तार के बाद ही नगर पालिका में शामिल हुआ है। ग्राम समाज की जमीनों में अब नगर पालिका पार्क बनवाएगी। नगरवासी यहां सुबह शाम घूमने के लिए आ सकेंगे और बच्चे भी खेल सकेंगे। इसके अलावा अन्य कई सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी इन जमीनों का इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन

ये गांव हुए शामिल
नगर पालिका में गांव रसूलपुर पिरथी, रशीदपुर गढ़ी, इस्लामपुर दास, झकड़ी बांगर, फतहपुर नौआबाद, मुकरपुर खेमा उर्फ बुखारा, लड़ापुरा, रामपुर बकली, तैमूूरपुर दीपा, शहबाजपुर खाना, कादरपुर जसवंत, फरीदपुर काजी व कस्बा बिजनौर क्षेत्र को नगर पालिका में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मनोरंजन और स्वास्थ्य का रखेंगे ध्यान
चेयरपर्सन रूखसाना परवीन के अनुसार पालिका में शामिल हुए गांवों की सरकारी पार्कों के रूप में विकसित होगी। बच्चों के मनोरंजन और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें