फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: बाघिन को देख दहशत में लोग, सता रहा हमले का डर, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 24 Apr 2020 03:44 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बाघिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के कालागढ़ क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर घनी आबादी के बीच बाघिन देखे जाने से लोगों में डर का माहौल है। लॉकडाउन के बीच बहस्पतिवार को जरुरी सामान खरीदने के लिए घर से बाहर निकले लोगों को केंद्रीय कॉलोनी स्थित रविदास मंदिर प्रांगण में बाघिन विचरण करती दिखाई दी। बाघिन को देखने के लिए मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने वन विभाग को फोन कर बाघिन के होने की सूचना दी। इस दौरान लोगों ने मोबाइल से बाघिन की वीडियो बनाई और फोटो खींचे। यह वीडियो पूरे जिले में वायरल हो गया है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में बाघिन के देखे जाने से लोग दहशत में हैं। उन्हें बाघिन के हमले का डर सता रहा है।

वन रेंज अधिकारी आरके भट्ट ने लोगों से इस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण लोगों के दिखाई नहीं देने पर वन्य जीवों ने अपने विचरण का मार्ग बदल दिया है। वन विभाग की टीम बाघिन की गतिविधियों की निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें