फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतीराज कर्मियों का धरना

Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में पंचायती राज सेवा परिषद के बैनरतले कर्मचारियों ने विकास विभाग के नियंत्रण से मुक्त कराने की मांग को लेकर ब्लॉक सभागार में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रदर्शन में ग्राम पंचायत अधिकारी और सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने पांच सूूत्रीय मांगों को पूरा कराने का आह्वान करते हुए कहा कि ब्लॉक में पंचायत सहायक विकास अधिकारी का स्वतंत्र कार्यालय बनाया जाए। विभाग को खंड विकास अधिकारी के नियंत्रण से मुक्त रखा जाए। पंचायत राज विभाग पर विकास विभाग का नियंत्रण वाला शासनादेश को निरस्त किया जाए। विकास विभाग के जो कर्मचारी पंचायतों में सचिव के रूप में कार्य कर रहें हैं उन्हें पंचायतों से हटाया जाए। पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत करके ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर नियुक्त किए जाने के अलावा प्रधानों से मुक्त किया जाए। इस मौके पर एडीओ जसवंत सिंह, अमरजीत सिंह, बाबूराम, गय्यूर हुसैन, जयपाल, रामपाल, पुष्पेंद्र आदि ने भाग लिया। उधर, हल्दौर में भी पंचायत राज सेवा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के आह्वान पर शनिवार को हल्दौर ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। 
 ग्राम पंचायत विभाग को ग्रामीण विकास विभाग के नियंत्रण में करने के एक अगस्त 2016 के शासनादेश के विरोध में चल रहे इस धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उक्त शासनादेश निरस्त नहीं किया जाता धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। एडीओ पंचायत ब्रजपाल सिंह की अध्यक्षता और ग्राम पंचायत अधिकारी हेमेंद्र सिंह के संचालन में आयोजित धरने पर अशोक कुमार, महेश चंद, राजीव कुमार, ओमपाल सिंह कपिल कुमार, धर्मेंद्र आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें