फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरकपुर में पाॅलीटेक्निक इंस्टीट्यूट होगा शुरू

Sun, 19 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
स्योहारा में जनता दरबार में समस्याएं सुनते राज्यमंत्री मूलचंद्र चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्योहारा  में राज्य मंत्री ठाकुर मूलचंद के जनता दरबार में जनसैलाब उमड़ा। 123 लोगों ने अपनी समस्याऐं राज्यमंत्री को सुनाई जिनमें से अधिकांश का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने बताया कि बेरखेड़ा पुल की एप्रोच रोड की साइड कटने की जानकारी मिलने पर उन्होंने इस पर शीघ्र कार्रवाई के आदेश अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी नजीबाबाद को दिए हैं। पुलिस की एप्रोच रोड की सुरक्षा की जाएगी। ठाकुर मूलचंद ने बताया कि जिन किसानों की भूमि एप्रोच रोड या बंदे के बनाने में इस्तेमाल हुई है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। लो वोल्टेज के समाधान के लिए धामपुर, स्योहारा, शेरकोट में बिजली की अंडरग्राउंड केबिल डाली जाएगी। इन शहरों में 20 घंटे और नींदडू और सहसपुर कस्बे में डबल ग्रुप में बिजली दी जाएगी। नगर पालिका में संविदा पर नौकरी करने वाले वाल्मीकि समाज  को जिला सहकारी बैंक से लोन दिलाने का प्रस्ताव पास करा दिया गया है। इसको सहकारिता मंत्री से भी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। मुकरपुर जोतहिम्मा में शीघ्र ही पॉलिटेक्निक शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें