फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में छाए जिले के चित्रकार

Tue, 28 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में कंटमप्रेरी आर्ट ऑफ उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित विख्यात मूर्तिकार रामसूतार जी के जन्मदिन पर रविवार को दिल्ली में चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जिले के चित्रकारों ने भी अपनी चित्रों को प्रदर्शित किया। जिले के चित्रकारों के सजीव चित्रों को देखकर सभी ने उनकी प्रशंसा की। प्रदर्शनी में जनपद के प्रसिद्ध चित्रकार हरिपाल त्यागी व संजय साहनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिल्ली की आर्टीजन आर्ट गैलरी में आयोजित प्रदर्शनी में डा.मृदुला त्यागी की मिक्स मीडिया तकनीक से बनाए गए राधा कृष्ण के चित्र की सभी ने प्रशंसा की। आरबीडी महिला महाविद्यालय की प्रवक्ता डा.ऋचा शर्मा के प्रकृति के चित्र, अरशद अली के साधना में लीन भगवान बुद्ध, विनीता चौधरी के मगरमच्छ आंसू विषय पर बने चित्र, रजनी बंसल के तपस्या में लीन भगवान बुद्ध, विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा डिग्री कॉलेज चित्रकला प्रवक्ता निशा राजपूत ने नृत्य की आकृति का चित्र प्रदर्शित किया। डा. अर्चना चौहान के भगवान जगन्नाथ , छात्रा अरुणा मंडल ने प्रतीक्षा, प्रिया हरितवाल ने महिलाओं, दिव्या माहेश्वरी ने  ओम नम:शिवाय, गरिमा ने नारी सशक्तिकरण विषय पर चित्र प्रदर्शित किए। राजेंद्र सिंह ने पेन व इंक से चित्र बनाए। रुचि राजपूत ने कमल संग बुद्ध, शैलजा त्यागी ने शांति मुद्रा में नारी, शिवानी ने भगवान शिव व नंदी को चित्रित किया। जिले के चित्रकारों के चित्र बहुत सजीव व यथार्थवादी लग रहे थे। प्रदर्शनी में आए दर्शकों ने जिले के चित्रकारों की बहुत प्रशंसा की। कई युवा चित्रकारों ने बिजनौर के चित्रकारों से टिप्स भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें