फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में खाद बन जाएगी धान की पराली : सोमपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। कृषि विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन हुआ। सहायक विकास अधिकारी कृषि सुजीत कुमार ने किसानों को धान की पराली आदि न जलाने का सुझाव दिया। ऑल राउंड प्लस और डी-कंपोजर कीटनाशक का छिड़काव करें। 15 दिन में पराली गल कर खाद बन जाएगी।
उप संभागीय कृषि प्रसार भवन में आयोजित गोष्ठी में कृषि बीज भंडार के इंचार्ज सोमपाल सिंह और मृदा परीक्षण लैब इंचार्ज उमरदीन ने किसानों को मृदा परीक्षण के बाद ही उर्वरकों का प्रयोग करने का सुझाव दिया। इस दौरान 100 से अधिक किसानों को निशुल्क डी-कंपोजर कीटनाशक पैकेट्स का निशुल्क वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसएमएस जितेंद्र कुमार, सहायक विकास अधिकारी कृषि सुजीत कुमार, सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखें। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संचालन सोमपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें