कादराबाद (बिजनौर)। धान का पैसा फंसा होने से किसानों को परेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई माह पहले सेंटरों पर धान बेचने के बाद भी क्षेत्र के किसानों को भुगतान नहीं मिल सका।
क्षेत्र के किसान प्रेम सिंह, राजकुमार, राजेश, रामबहादुर, राजेश्वरी देवी का कहना है कि सेंटरों पर धान बेचने के कई माह बीतने पर किसानों के बैंक खातों में पैसा नहीं आया। बार बार यही कहकर किसानों को टरकाया जा रहा है कि एक दो दिन में पैसा आ जाएगा। पैसा न मिल पाने के कारण किसानों के जरूरी काम एवं आगामी फसल बुवाई बाधित हो रही है। किसानों ने विभागीय अधिकारियों से धान का शीघ्र भुगतान कराए जाने की मांग की है। समिति के एमडी महेश सिंह का कहना है शासन से पैसा कम आ रहा है एक दो दिन में किसानों को पैसा मिल जायेगा।