फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन सौ बेड के अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन सौ बेड के अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

धामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ऑक्सीजन प्लांट न लगकर अब चकशहजानी में निर्माणाधीन सौ बेड के अस्पताल में लगाने का निर्णय लिया गया।
राज्यसभा सांसद कांता कर्दम का कहना है कि धामपुर सीएचसी केवल दस बेड का अस्पताल है। प्लांट के लिए पर्याप्त जगह भी नहीं है। ऐसे अब वह सीएचसी में प्लांट न लगवाकर धामपुर में ही हाईवे 74 पर गांव चकशहजानी में निर्माणाधीन सौ बेड के अस्पताल में अपनी ही निधि से डबल क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराएंगी, इसके लिए उनके द्वारा डीएम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात हो गई है। तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने मई माह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अपनी सांसद निधि से एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की घोषणा की थी। उधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्लांट की स्थापना न होने से कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों में असंतोष है। लोगों ने राज्य सभा सांसद से सीएचसी में प्लांट स्थापित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें