फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन न दवाई, बना दिया कोविड वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑक्सीजन न दवाई, बना दिया कोविड वार्ड
विज्ञापन

धामपुर। शासन की ओर से नामित किए नोडल अधिकारी संजय कुमार ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित 30 बेड के कोविड वार्ड का उद्घाटन किया। लेकिन यहां न तो ऑक्सीजन है, न ही पर्याप्त दवाइयां। ऐसे में सामान्य मरीजों का उपचार कहां होगा, इसका अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं है।
शासन की ओर से सचिव वित्त विभाग संजय कुमार को बिजनौर का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से शासन स्तर से धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एल टू कोविड वार्ड बनाया गया है। मंगलवार को नोडल अधिकारी संजय कुमार ने अस्पताल में तीस बेड के जनरल वार्ड को एलटू कोविड वार्ड में बदलकर उसका उद्घाटन कर दिया। लेकिन वार्ड में मरीजों के लिए क्या सुविधा होगी। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। कोविड वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए न तो पर्याप्त ऑक्सीजन के सिलिंडर हैं और न ही जांच के लिए जरूरी संसाधन।
विज्ञापन

यहां 40 सिलिंडरों की मांग के सापेक्ष केवल पांच सिलिंडर ही वार्ड में रखे मिले। नोडल अधिकारी ने करीब आधा घंटे में ही कोविड वार्ड का उद्घाटन व अस्पताल के अन्य कक्षों का निरीक्षण करने की औपचारिकता को पूरा दिया। इसके बाद उन्होंने गांव पीपलसाना के प्राइमरी स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर पर निगरानी समिति से वार्ता की। इस मौके पर सीडीओ केपी सिंह, एसडीएम धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार आरसी चौहान, पीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष राज शर्मा, एसीएमओ डॉ. पीके गुप्ता, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल, डॉ. एसके निगम, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुविधाओं की जानकारी मांगने पर भड़के नोडल अधिकारी
निरीक्षण करने के बाद जब नोडल अधिकारी से अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तो वे भड़क गए। मीडिया के सवालों का उत्तर दिए बगैर नोडल अधिकारी अस्पताल से चले गए। इस दौरान नोडल अधिकारी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। जैसे ही वह यहां पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई मीडियाकर्मी वार्ड में प्रवेश न करने पाए। उद्घाटन से पहले अस्पताल में मौजूद मरीजों को बाहर निकाल दिया गया। उनसे कह दिया गया कि ओपीडी बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें