फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-विदेश में परचम लहराएं छात्र-छात्राएं : डीएम

Tue, 18 Sep 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
जनपदीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह के शुभारंभ पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में जिले के माध्यमिक विद्यालयों की ओर से 69 वें जनपदीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह का शुभारंभ किया गया। जिसमें डीएम ने छात्र-छात्राओं को देश विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। केपीएस की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

सोमवार को नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अटल कुमार राय ने कबूतर उड़ाकर किया। डीएम ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने गुरुओं से प्रेरणा लेकर अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करना चाहिए। ताकि अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं जिले का नाम रोशन किया जा सके। कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल खेलना बेहद ही आवश्यक है। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पीटी कराई गई। इसमें आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज, केपीएस इंटर कॉलेज, आरजेपी, लुईस ली पार्कर जूनियर हाईस्कूल, दिलेराम मेमोरियल इंटर कॉलेज, एनएसएस में डीएवी, नवाजुद्दीन, गर्ल्स हाईस्कूल, जीआईसी, बीआईसी, मुस्लिम कन्या हाईस्कूल, केआईसी मंडावली आदि के बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में डीआईओएस राजेश कुमार सिंह, एडीआईओएस बबलू धीमान, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, लेखाधिकारी अशोकराव गौतम, आरजेपी के प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, संगीता गुप्ता, सुधांशु वत्स, सोरन सिंह परिहार, आफताब, गयूर आसिफ, राजेंद्र सोलंकी आदि रहे।

सुहानी, रिवानी और प्राची रहीं अव्वल  
क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन छात्र-छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता  कराई गई। बालिका वर्ग सब जूनियर 600 मीटर दौड़ में हल्दौर की सुहानी तोमर प्रथम, केपीएस की साक्षी द्वितीय, मंडावली की मोनी ने तीसरा स्थान    प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में नांगल की रिवानी प्रथम, हीमपुरदीपा की डोली द्वितीय, नांगल की आयुषी द्वितीय, सीनियर वर्ग में नांगल की प्राची प्रथम, केपीएस की आकांक्षा द्वितीय, मनकुआं की स्वार्थी ने तीसरा स्थान प्राप्त    किया। सब जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में मनकुआं के शाकिब प्रथम, आरजेपी के अभिषेक द्वितीय, नांगलजट के आशुतोष तोमर तृतीय, 200 मीटर दौड़ में मनकुआं के आसिफ प्रथम, पीलीचौकी के देव भोजयान द्वितीय, प्रीत भोजयान तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में हीमपुरदीपा के रितिक प्रथम, आरजेपी के बॉबी द्वितीय, मनकुआं के प्रशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में   जलीलपुर के भूपेंद्र सिंह प्रथम, किरतपुर के पंकज कुमार द्वितीय, हल्दौर के पवित्र तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें