फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य से विरत होकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य से विरत होकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। द नजीबाबाद जीएसटी बार एसोसिएशन ने दिल्ली पुलिस द्वारा तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज और फायरिंग का विरोध करते हुए दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जीएसटी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा।
विज्ञापन

जीएसटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार माहेश्वरी, सचिव जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में जीएसटी बार अधिवक्ताओं ने जीएसटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अधिवक्ताओं पर अकारण पुलिस द्वारा लाठीजार्च और फायरिंग करने की निंदा करते हुए दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वकीलों ने कार्य से विरत रहकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भेजा जिसमें दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने तथा अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मामले वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में राजेंद्र कुमार, शीशपाल सिंह, बाबूराम, आदिल अमीन, दीपक कुमार, आदिल राजा, अंजना रूहेला, इमरान अहमद, मंजीत कुमार, सर्वेश कुमार सहित जीएसटी बार के अधिवक्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें