फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगीरम्पुरी में टीकाकरण का विरोध

विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव जोगीरम्पुरी में टीकाकरण के लिए परिजनों को समझाते तहसीलदार राधेश्याम शर्मा। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
जोगीरम्पुरी में टीकाकरण का विरोध
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहस गांव जोगीरम्पुुरी में टीकाकरण को लेकर अवरोध देखने को मिला। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तहसीलदार और पीएचसी प्रभारी चिकित्सक ने परिजनों को समझाकर टीकाकरण के अवरोध को दूर किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिशन इंद्रधनुष के द्वितीय चरण में दो वर्ष तक बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य टीम गांव-गांव पहुंचकर टीकाकरण से वंचित बच्चों का टीकाकरण कर अवरोध दूर करने में लगी है। शुक्रवार को गांव जोगीरम्पुुरी में टीम को परिजनों का विरोध झेलना पड़ा। टीकाकरण के अवरोध को दूर करने के लिए तहसीलदार राधेश्याम शर्मा व पीएचसी नजीबाबाद प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को बताया कि टीकाकरण से उनके बच्चों की जानलेवा बीमारी से सुरक्षा होगी। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के स्वास्थ्य टीम ने 12 अवरोध में से टीकाकरण कर 11 अवरोध दूर किए। एक बच्चा बीमार होने पर उसका टीकाकरण नहीं किया गया। इस अवसर पर एएनएम कमलेेश के नेतृत्व में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें